उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है और अभ्यर्थी अब इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी है और इसके लिए 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस बार की शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही शिक्षक बनने का बड़ा मौका मिल सकता है। दरअसल इसके परिणाम 28 दिसंबर को घोषित किये जाने हैं और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य में इसके बाद शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं।
कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :
UPTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर को अपलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस तारीख के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
इस महत्वपूर्ण परीक्षा से टकरा रही है शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजन की तारीख :
शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की तारीख उत्तर प्रदेश के ही एक और महत्वपूर्ण भर्ती से टकरा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच 3 फेज में आयोजित की जानी है और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच होनी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होना है ऐसे में यह संभव है कि 28 नवंबर को आयोजित होने वाली SI भर्ती परीक्षा और शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को कोई एक परीक्षा छोड़नी पड़ जाए। अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों में से किसी परीक्षा की तारीख बदलती है या दोनों परीक्षाओं का आयोजन अपने पूर्वनिर्धारित समय पर होता है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |