WBJEE 2020 Admit Card: वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए वेस्ट बंगाल एंट्रेस एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी अधिकारी वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो वेस्ट बंगाल एंट्रेस एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी 2020 किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 2 फरवरी को 11 से 1 बजे तथा और दूसरा पेपर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस तरह डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड
स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले wbjeeb.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर WBJEE Download the admit card लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद साइन करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।