UPSC Geo-Scientist Prelims Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रीलिम्स) 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के बगैर एंट्री नहीं दी जाएगी
UPSC जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 20 फरवरी को दो शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना और अन्य सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
UPSC Geo-Scientist Prelims 2022: कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: स्क्रीन पर दिख रहे ‘यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड’ लिंक पर जाएं.
स्टेप 3: भू-वैज्ञानिक प्रीलिम्स परीक्षा के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें.
कुल 192 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान का आयोजन जा रहा है. प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग द्वारा योग्य घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों को संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन) एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी. मेन्स परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी. अन्य सभी जानकारियां उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखें.
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |