आखिरकार वही होने जा रहा है, जिसका डर था। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का फैसला सात माह बाद पलटने की तैयारी है। टीजीटी वर्ष 2016 में जीव विज्ञान की भर्ती बहाल करने की सहमति बन गई है। प्रदेश भर से भर्ती के लिए 67 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अगले सप्ताह इस संबंध में आदेश जारी होने की उम्मीद है।
12 जुलाई को चयन बोर्ड एकाएक निर्णय लेता है कि टीजीटी 2016 जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों का विज्ञापन निरस्त किया जाता है। 304 रिक्त पदों के लिए कुल 67005 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन बोर्ड ने दावा किया था कि यह विषय यूपी बोर्ड के माध्यमिक कालेजों में नहीं है, इसलिए इन पदों पर भर्ती कराने का कोई औचित्य नहीं है। अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में लंबे समय तक आंदोलन किया, चयन बोर्ड, यूपी बोर्ड से लेकर शासन तक मांग मुखर हुई लेकिन, अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ा था। पाठ्यक्रम के अंश विज्ञान विषय में समाहित हैं हैं इसलिए भर्ती कराई जा सकती है, अधिकारी फिर भी में है।
विवाद बढ़ने पर बनी कमेटी : भर्ती निरस्त होने के बाद विवाद बढ़ने पर तीन सदस्यीय कमेटी यूपी बोर्ड सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई। कमेटी रिपोर्ट मांगी गई। इसमें भी भर्ती कराने पर रिपोर्ट दी गई यही नहीं शासन भी एक बार पहले सहमत भी हो गया था लेकिन, उसकी ओर से आदेश जारी नहीं हुआ।
लिखित परीक्षा में यह विषय गायब : चयन बोर्ड ने वर्ष 2016 की लिखित परीक्षा 8 व 9 मार्च को मंडल मुख्यालयों पर कराई। इस परीक्षा में विज्ञान के उन अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी नहीं किया गया, जिन्होंने इसी विषय के लिए आवेदन किया था।
कोर्ट ने किया जवाब-तलब: लिखित परीक्षा के हाईकोर्ट में तीन अभ्यर्थियों रमेश कुमार, आलोक राय व संतोष पांडेय ने भर्ती बहाल करने के लिए याचिका दाखिल की। 28 मार्च को कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है। शासन की इसी मुद्दे पर गुरुवार को बैठक हुई और निर्णय लिया कि भर्ती बहाल की जाए। माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव इन दिनों बाहर हैं इसलिए कोई आदेश जारी नहीं हो सका उनके वापस आने पर आदेश जारी होने की उम्मीद है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |