उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2021 का पर्चा आउट होने के बाद रद की गई परीक्षा की नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुईं, लेकिन तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। नकल बिहीन परीक्षा कराना उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिब की प्राथमिकता है। परीक्षार्थियों के पहुंचने के बाद प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके तहत परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
यह परीक्षा 28 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रश्नपत्र आउट होने से रद कर थी। इन हालातों के बीच अब निष्पक्ष परीक्षा कराना नए सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के लिए चुनौती है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट बंद कराने के बाद प्रश्नपत्र का बंडल खोलबाया जाएगा, क्योंकि केंद्र से पर्चा आउट होने की घटनाएं पर्चा खुलने के बाद तक अभ्यर्थियों के आते रहने से होती हैं। इसके साथ ही एजेंसी चयन, प्रश्नपत्र को कोषागार तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था को भी परखा जा रहा है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |