RPSC SI Result : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में दो और अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा के जारी किये गये परिणाम के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अस्थाई रुप से सफल घोषित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्यालय महानिदेशक, पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा 12 फरवरी 2022 से 18 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुछ अभ्यर्थी जो प्रसूता, दुर्घटनाग्रस्त एवं कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सम्मिलित नहीं हो सके, ऐसे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कार्यालय महानिदेशक, पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा 1 मई 2022 को करवाया गया था। रिजल्ट में दो और अभ्यर्थियों (रोल नंबर 438445 व 501905) को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया है।
इंटरव्यू के लिए सफल घोषित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर दों प्रतियों में भरकर सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को कार्यालय में 08.06.2022 तक व्यक्तिगत या डाक से भेजें। इंटरव्यू की डेट बाद में बता दी जाएगी।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |