प्रयागराज : बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन चल रहा है। जिन विद्यालयों में अनुमन्य से अधिक शिक्षक तैनात हैं उन्हें अन्य स्कूलों में भेजा जा रहा है। विद्यालयों की निगरानी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है। इस बार उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है। दो वर्षो से 30 जून से पहले ही स्थानांतरण सूची जारी हो जाती थी।
परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कराने का जिम्मा शिक्षकों का है लेकिन वहां पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण चल रहा है या नहीं इसकी निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी यानी एबीएसए करते हैं। प्रदेश में एबीएसए के 1035 पद सृजित हैं इसके सापेक्ष विकास खंडों में 737 अफसर ही इस समय तैनात हैं, इन्हीं एबीएसए को आसपास के ब्लाकों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एबीएसए का स्थानांतरण आदेश शिक्षा निदेशालय से अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से जारी होता रहा है, तबादलों में शासन की तय नीति का अनुपालन होता आया है। इस बार भी सात वर्ष से एक ही जिला, मंडल के विकासखंड में जमे अफसरों को इधर से उधर करने का प्रस्ताव तैयार हुआ। शिक्षा निदेशालय ने इसे बेसिक शिक्षा निदेशक डा. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह की स्वीकृति के लिए काफी पहले ही भेजा है। अब तक तबादला पत्रवली का परीक्षण ही चल रहा है। सूत्रों की मानें तो तबादले की जद में आने वाले एबीएसए इस बार सत्र शून्य कराने के लिए दौड़ लगाए हैं क्योंकि वह मनचाहे विकासखंड से हटना नहीं चाहते। एबीएसए की इस मांग में कुछ अफसर गुपचुप समर्थन भी कर रहे हैं। लेकिन, खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, बल्कि पत्रवली को रोका जा रहा है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |