रविबार 15 अक्तूबर को आनन फानन में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 का आयोजन किया गया उसके बाद प्रदेश सरकार बनाने के बाद पहली बार पहली बार होने जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कैबिनेट निर्णय के अनुसार प्रस्तावित शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण (एससीईआरटी)ने सभी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान को भेजकर विषय विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए जो पाठ्यक्रम उस पर 16 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक ई-मेल से सुझाव भेजने को कहा गया है। डायट इलाहाबाद के प्रभारी प्राचार्य कुबेर सिंह ने बताया कि सिलेबस मिला है। विषय विशेषज्ञों को अध्ययन के लिए दिया गया है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा 150 अंकों की होगी: शिक्षक भर्ती परीक्षा 150 अंकों की और 2.30 घंटे की होगी। परीक्षा डीएलएड पाठ्यक्रम और इंटरमीडिएट स्तर (विज्ञान व गणित को छोड़कर) के अनुसार होगी। विज्ञान व गणित डीएलएड पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के लिए 15-15 अंक निर्धारित हैं जबकि शिक्षक कौशल व सामान्य ज्ञान के लिए 30-30 अंक तय किए गए हैं। तार्किक ज्ञान पर आधारित 10 अंकों के प्रश्न रहेंगे जबकि निबंध के लिए 20 अंक निर्धारित किया गया जिसे एक हजार शब्दों में लिखना है। निबंध समसामयिक मुद्दे, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं राजनैतिक विषय, शैक्षिक परिदृश्य में बच्चे/अभिभावक/शिक्षक/विद्यालय/समुदाय से संबंधित मुद्दे पर आधारित होंगे
शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में: 150 नंबर और 2.30 घंटे की शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 अंकों का हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व तार्किक ज्ञान का पेपर होगा जबकि दूसरे चरण में 50 अंकों का शिक्षण कौशल व निबंध का पेपर होगा।