यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर निर्धारित है। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब केवल सोमवार का दिन बाकी रह गया है। इसके बाद नौ से 14 नवंबर तक प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं से संबंधित विवरण की जांच कर उसे अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के exam form और कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की थी, लेकिन इस तक ऑनलाइन आवेदन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले तकरीबन पांच लाख कम थी। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने 22 अक्तूबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर बढ़ा दी थी।
19 अक्तूबर तक हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें लगभग 14 हजार प्राइवेट छात्र थे। वहीं कक्षा नौ में 31.14 लाख और 11 में 26.04 लाख बच्चों ने अग्रिम पंजीकरण कराया था। सोमवार को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानाचार्य 14 नवंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच कर उसे अपडेट करेंगे और 18 नवंबर तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |