AUD recruitment 2022: अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD) ने लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एयूडी की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी और 21 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट aud.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एयूडी की इस भर्ती के तहत कुल 22 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें से लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल व इलेक्ट्रिकल व लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए एक-एक पद है। वही तीन रिक्तियां सेक्शन ऑफिसर पद के लिए हैं। इसके अलावा 7 रिक्तियां सीनियर असिस्टेंट, दो पद जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट व छह पद जूनियर असिस्टेंट/जूनियर असिस्टेंट कम केयरटेकर के पद के लिए हैं।
एयूडी आवेदन शुल्क :
सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। लाइब्रेरियन के लिए 1000 रुपए, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 500 रुपए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
देखिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक -Apply Online
वेबसाइट – aud.ac.in
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |