RPSC Exam 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार को निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स (कारखाना एवं बायलर्स निरीक्षण विभाग) 2020 तथा अधीक्षक उद्यान (सार्वजनिक निर्माण विभाग) 2021 परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सचिव एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार 18 फरवरी 2022 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा।
लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट
साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थीं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना किया जाना अनिवार्य है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |