प्रधानमंत्री की फिट इंडिया स्कूल रैंकिंग में यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूल अभी आवेदन करने लायक भी नहीं है। केवल जूनियर स्कूल ही रैंकिंग में भाग ले सकेंगे क्योंकि इसके मानकों में शारीरिक शिक्षा में ट्रेंड शिक्षक स्कूल में होना अनिवार्य है। यूपी के जूनियर स्कूलों में ही शारीरिक शिक्षा के शिक्षक तैनात किये गये हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन करना है।
प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत इसी वर्ष की है। स्कूलों को अपनी रैंकिंग के लिए इसमें आवेदन करना है। पिछले दिनों फिट इंडिया कार्यक्रम की मिशन निदेशक एकता विश्नोई ने यूपी से आह्वान किया कि यूपी के ज्यादा से ज्यादा स्कूल इसमें भाग लें।
फिट इंडिया स्कूल में वे स्कूल ही आवेदन कर सकते हैं जिनमें शारीरिक शिक्षा का एक शिक्षक हो। स्कूल में खेल का मैदान हो और जहां दो या इससे ज्यादा खेल खेले जा सकते हों। रोज शारीरिक शिक्षा का एक पीरियड हो जिसमें खेल, डांस, योग या पीटी कराई जाती हो और रोज बच्चे 60 मिनट शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हों। वहीं फिट इण्डिया थ्री स्टार स्कूल में इसके अलावा सभी शिक्षक 60 मिनट किसी न किसी खेल को खेलते हों, खेल व शारीरिक शिक्षा में दो ट्रेंड टीचर हों और हर विद्यार्थी कम से कम दो खेल खेलता हो जिसमें से एक पारम्परिक खेल होगा।
फाइव स्टार स्कूल में हर महीने अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं होती हों, जहां सभी शिक्षक शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षित हों और वार्षिक खेल दिवस मनाया जाता हो। स्कूल में दो खेल कोच होने चालिए। स्कूल में एनसीईआरटी का शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम लागू हो। इसके अलावा भी कई मानक तय हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |