BPSC CDPO Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। डाक से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी फोटो व हस्ताक्षर एडमिट कार्ड में धुंधले या अस्पष्ट या फिर खाली हैं, उन्हें परीक्षा वाले दिन 15 मई 2022 को एग्जाम सेंटर पर अपने साथ एक घोषणा पत्र और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी लाने होंगे। अभ्यर्थियों को ये डॉक्यूमेंट्स परीक्षा केंद्र पर मौजूद केंद्राधीक्षक को देने होंगे।
सीडीपीओ के पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य ज्ञान की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 15 मई 2022 को एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 21 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा 6 फरवरी को आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले इसे 31 अक्तूबर, 2021 कराया जाना था। तब इसे प्रशासनिक कारणों से परीक्षा टालनी पड़ा था। इस भर्ती के जरिए बिहार लोक सेवा आयोग बाल विकास परियोजना अधिकारी के रिक्त 287 पदों पर भर्ती करेगा।
चयन
इन पदों के लिए चयन पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा, इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के माध्यम से चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसमें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू 150 अंकों का होगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |