NIFT admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) स्नातक और परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की जाएगा।
NIFT admit card
आपको बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को बैचलर ऑफ डिजाइन, बैक्चलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ डिजाइन एंड मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी समेत यूजी और पीजी कार्यक्रमों में एडमिशन पाने के लिए योग्य माने जाएंगे।
NIFT ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1- आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
2- यहां होम पेज पर एडमिशन सेक्शन पर जाएं
3- इसके बाद यहां दिए लिंक Admit Card for Written Exam – Admissions 2021 से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
4- भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें।