दिल्ली: पिछले साल एक मार्च तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब सात लाख पद रिक्त थे। गुरुवार को कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल रिक्त पदों की संख्या 6,83,823 है। इनमें से 5,74,289 पद ग्रुप सी में रिक्त हैं। ग्रुप बी में रिक्त पदों की संख्या 89,638 तथा ग्रुप ए में 19,896 है। विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने 2019-2020 में 1,05,338 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिंह ने बताया कि 2017-18 के दौरान रेल मंत्रलय एवं रेलवे भर्ती बोर्ड ने अधिसूचना जारी की थी।
नई शिक्षा नीति पर मिले हैं दो लाख से ज्यादा सुझाव: निशंक: सरकार को नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर दो लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति विस्तृत परामर्श के बाद तैयार होने वाली दुनिया की पहली नीति होगी।