MPPEB Group 3 2020 Answer Key: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने सब इंजीनियर ग्रुप 3 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षार्थी peb.mp.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 9 व 10 दिसंबर को किया गया था। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति तो परीक्षार्थी लॉगइन कर उसे दर्ज भी करवा सकते हैं।
आंसर-की यूं करें चेक
– peb.mp.gov.in पर जाएं।
– MPPEB Group 3 2020Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
– सभी डिटेल्स डालकर लॉग इन करें। आपकी आंसर-की सामने आ जाएगी।