केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाएगा। फ़िलहाल परीक्षा के उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2021) का बेसब्री से इंतजार है.
इस वर्ष देश के 300 से भी अधिक शहरों के परीक्षा केंद्रों में सीटीईटी का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। सीटीईटी CTET Admit Card 2021 कब जारी होंगे, इसे लेकर क्या अपडेट्स है, इसकी जानकारी नीचे साझा की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर माह के पहले हफ्ते में CTET 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |