UP Police Constable Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26210 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले अभ्यर्थियों की तरफ से कई तरह की मांगे की जा रही है जिसमें से अधिकतम आयु सीमा बढ़ाया जाना और पासिंग मार्क्स घटना प्रमुख हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड से संबंधित मांगपत्र सार्वजनिक किया है। समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि पुलिस आरक्षी (सिपाही)/ उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) की भर्ती प्रतिवर्ष निकाली जाए। यदि रिक्तियां किसी वर्ष न हों तो आगामी भर्ती की उम्र सीमा की गणना, पूर्व भर्ती की उम्र सीमा से ही की जाए। पुलिस आरक्षी भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष और उपनिरीक्षक भर्ती की उम्र सीमा 30 वर्ष की जाए।
एक मांग यह भी है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र में प्रत्येक खंड में 50 फीसदी उत्तीर्ण होने की अहर्ता समाप्त कर, सम्पूर्ण प्रश्नपत्र का 50 फीसदी उत्तीर्ण होने का मानक बनाया जाए। दारोगा भर्ती में हुई धांधली की अविलम्ब स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
ट्रेनिंग में आरक्षण की छूट नहीं है, जबकि सबसे कठिन ट्रेनिंग आईपीएस में सामान्य वर्ग 30 वर्ष व आरक्षित वर्ग 35 वर्ष में कर सकता है तो दरोगा सिपाही भर्ती के युवा 30 व 25 वर्ष में ट्रेनिंग क्यों नहीं कर सकते हैं। जो भी सत्ताधारी है वह केवल वोट लेने के लिए चुनावी वर्ष में भर्ती देते है जिसका नुकसान उन युवाओं को उठाना पड़ता है जो विगत 5 वर्ष से दरोगा सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |