माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने लोकसभा चुनाव के बीच में तमाम विषयों के रिजल्ट जरूर जारी किए हैं। प्रवक्ता व स्नातक शिक्षक भर्ती वर्ष 2011 के रिजल्ट भले ही बड़ी संख्या में घोषित हुए लेकिन, अब तक सभी रिजल्ट नहीं आ सके हैं। चयन बोर्ड को यह परिणाम जारी करने में करीब एक साल का लंम्बा समय लगा है। उसके बाद भी हाईकोर्ट के आदेश पर संशोधित रिजल्ट निकाले जा रहे हैं। ऐसे में अगले महीनों में ही पुरानी भर्तियाँ ही आगे बढ़ने की उम्मीद है।
चयन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वर्ष 2011 के लंबित रिजल्ट आने वाले दिनों में ही जारी होंगे, क्योंकि अब भी तमाम अहम विषयों के परिणाम अधर में है। इसके बाद वर्ष 2016 की भर्तियों को आगे बढ़ाने की बारी आएगी। ज्ञात हो कि चयन बोर्ड ने प्रवक्ता वर्ष 2016 की लिखित परीक्षा फरवरी और स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा मार्च महीने में कराई है। लिखित परीक्षा के परिणाम की उत्तर कुंजी पर परीक्षार्थियों से आपत्ति ली गई है, हालांकि उसकी संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं हुई है, कहा जा रहा है कि लिखित परीक्षा रिजल्ट के साथ ही वह जारी होगी। इस समय उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। लिखित परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी होगा अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया है। उसके बाद ही प्रवक्ता व स्नातक शिक्षकों के साक्षात्कार होंगे, फिर अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की मानें तो चयन बोर्ड जिस रफ्तार से कार्य कर रहा है, उसे देखते हुए 2016 की भर्ती पूरा होने में ही लंबा समय लग सकता है। वजह यह है कि चयन बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों के जरिए जिस तरह से उपलब्ध पदों का ब्योरा जारी किया है, उसे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी चल रही है। यह प्रकरण तूल पकड़ सकता है। हालांकि चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा इस मुद्दे पर मौन हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |