से तो उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली पहले की अपेक्षा काफी बदली है और सालों से लंबित परीक्षाओं का एक के बाद एक रिजल्ट भी घोषित किया जा रहा है लेकिन, लेकिन, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के मामले में स्थिति ठीक उलट है। अभ्यर्थियों के संघर्ष के चलते आयोग ने उनका रिजल्ट तो घोषित कर दिया किंतु चयनितों को नियुक्ति दिलाने में रुचि नहीं ली।
लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड 2018 के तहत 15 विषयों में 10768 पदों की भर्ती निकाली थी। लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई। परीक्षा के दौरान वाराणसी में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लीक हो गया। इसके चलते हंिदूी व सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी नहीं किया गया। इसके अलावा 13 विषयों का रिजल्ट जारी नवंबर-दिसंबर 2019 में रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसमें 7480 पदों के रिजल्ट में 4243 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनितों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन भी करा लिया गया। लेकिन, नियुक्ति की संस्तुति के लिए अभी तक सिर्फ वाणिज्य महिला, कृषि पुरुष, संगीत महिला व पुरुष, विज्ञान विषय के पुरुष चयनितों की फाइल ही संस्तुति के लिए शासन को भेजी गई है। इस मामले में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि एलटी ग्रेड के चयनितों की फाइल संस्तुति के लिए शासन को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सबकी फाइल शासन को भेज दी जाएगी।