सहारनपुर : स्कूलों की समस्याओं के निवारण में कोताही पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ में आक्रोश फैल गया। भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा और समस्या निवारण शिविर में अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए।आनन-फानन में शिविर में पहुंचे बीएसए ने समस्याओं के अविलंब निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक कार्यालय का कामकाज ठप रहा।
शनिवार को बेरीबाग स्थित बीएसए कार्यालय पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत समस्या निवारण शिविर के दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक मलिक के नेतृत्व में स्कूल संचालकों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया। श्री मलिक ने कहा कि योगी सरकार में अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्याएं दिनोदिन बढ़ रही है। कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्याओं के हल में रूचि नही है। वे तरह-तरह से स्कूलों का उत्पीड़न कर रहे है। काउंटर साइन व मान्यता पत्रवलियों में सुविधा शुल्क का विरोध करते हुए उन्होंने हर सीमा तक संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई।
प्रदर्शन के बीच बीएसए बुद्धप्रिय सिंह संघ के शिविर में पहुंचे और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए। बाद में बीएसए को संघ ने नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में सुशील रोहिला, अमरदीप प्रधान, धनंज्य शर्मा, मुक्दीर हसन, अशोक सैनी, विनय चौधरी, विनोद कुमार, जोरा सिंह, प्रीतम सिंह, हंस कुमार, नारायण सिंह, शबाना प्रवीन, राकेश गुर्जर, सुनीता चौधरी, सविता चौधरी, शशिकांत, भूप सिंह, अमरीश शर्मा, रोहित कटारिया, आत्माराम, नजीम अहमद, सुभाषचंद, दिनेश, अनुज चक्रवर्ती, अशोक कुमार थे।
You may Like