सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29334 सहायक शिक्षकों की भर्ती में चयनितों का ब्योरा माँगा है। सचिव ने सभी जिलों के बीएसए को 25 से 29 नवंबर तक मंडलवार उपस्थित होकर विज्ञान व गणित वर्ग में सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी अभ्यर्थियों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 25 नवंबर को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व बस्ती, 26 को फैजाबाद, देवीपाटन, गोरखपुर, आजमगढ़, 27 को अलीगढ़, बरेली, आगरा, चित्रकूट, 28 को झांसी, कानपुर, लखनऊ जबकि 29 को मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के बीएसए को बुलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 13 नवंबर को सुनवाई के दौरान सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट चार सप्ताह में वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा है।
जुलाई 2013 में शुरू हुई थी भर्ती: 11 जुलाई 2013 को 29334 सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू हुई थी। सरकार ने आठ काउंसिलिंग के बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी। जबकि अभ्यर्थी पूरी सीटें भरने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि आठ काउंसिलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।

Image Source – indiatoday.in
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |