LBSNAA Recruitment: ऑल इंडिया सर्विस (AIS) और अन्य सिविल सर्विस के ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) देहरादून ने योग्य उम्मीदवारों से प्रतिनियुक्ति / अवशोषण (deputation/absorption) के आधार पर 14 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
– भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
जानें- पदों के बारे में
– स्टोर कीपर
– जूनियर अकाउंट ऑफिसर
– लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन असिस्टेंट
– डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड C)
-डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड B)
– असिस्टेंट फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर/ स्पोर्ट्स ऑफिसर
– रेडियोग्राफर
– ऑफसेट मशीनमेन
– स्टेनोग्राफर ग्रेड -II
– स्टाफ कार ड्राइवर ग्रेड -II
– स्टाफ कार ड्राइवर ऑर्डिनरी ग्रेड
पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन LBSNAA की आधिकारिक वेबसाइट, lbsnaa.gov.in पर उपलब्ध है। वहीं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए यहां नोटिफिकेशन पर करें क्लिक।
जानें- क्या है LBSNAA?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने बाद चयनित अभ्यर्थियों को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में IAS, IPS और अन्य सर्विस की ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।
इस अकेडमी में सीनियर प्रशिक्षक अधिकारीयों की टीम द्वारा सभी को ट्रेनिंग दी जाती है। यह यह अकेडमी उत्तराखंड से लगभग 30 KM दूर मसूरी शहर में स्थित है | इस अकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बहुत ही कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है। यहां मोबाइल फोन का इस्तेमाल, धूम्रपान तथा मदिरा का सेवन आदि पर प्रतिबंधित है |
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |