HSSC Haryana CET 2022 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( एचएसएससी ) ने कॉमन एलिजिबिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। अब इसके लिए 31 मई तक आवदेन किया जा सकता है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 जून कर दी गई है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई थी। आयोग ने 6296 पदों पर भर्ती रद्द कर दी थी। इसके बाद आयोग ने ओवरएज हुए युवाओं को आयु में छूट देते हुए सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। अब इसे और आगे बढ़ा दिया गया है।
सीईटी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर किया जा सकता है।
इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया है कि राज्य में होने वाली सीईटी परीक्षा अधिसूचित हो गई है। जल्द ही एचएसएससी इसका विज्ञापन निकालेगी। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। तत्काल नियुक्ति मिलेगी।
नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |