लखनऊ- कस्तूरबा गांधी विद्यालय अपग्रेड किये जायेंगे। प्रथम चरण में दो कस्तूरबा गांधी स्कूलों में कक्षा दस तक की पढ़ाई होगी। इसके भवन निर्माण व छात्रवास के लिए धन जारी कर दिया गया है। जिला समन्वयक विश्वजीत पांडेय के मुताबिक जनपद में आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। वहीं दो विद्यालयों को कक्ष 10 तक अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए काकोरी व चिनहट स्कूल के चयन पर विचार चल रहा है। स्कूल में 50 अतिरिक्त छात्रओं के शिक्षण कार्य के लिए कक्षा व छात्रवास के लिए धन जारी हो गया है। प्रति विद्यालय 85 लाख रुपये के करीब बजट मिला है। इन उच्चीकृत स्कूलों में सत्र 2019-20 से कक्षा नौ में दाखिला लिया जाएगा। वहीं अन्य स्कूलों में सुविधाएँ बढ़ाई जाएंगी।
सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब : आठों विद्यालयों में आठ सौ छात्रएं पंजीकृत हैं। अब इन विद्यालयों की छात्रओं को कंप्यूटर का बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए एक-एक कंप्यूटर लैब बनेगी। यहां कंप्यूटर की बेसिक पढ़ाई होगी। राजधानी के चिनहट, सरोजनीनगर, गोसाईगंज, मोहनलालगंज, काकोरी, मलिहाबाद, माल, बीकेटी में विद्यालयों का संचालन हो रहा है।
वाई-फाई सुविधा भी होगी : कस्तूरबा विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। छात्रएं नेट कनेक्टिविटी से पठन-पाठन से जुडी सामग्री ऑनलाइन जुटा सकेंगी। कंप्यूटर का प्रशिक्षण कक्षा सात व आठ की छात्रओं को मिलेगा। लैब में 10-10 कंप्यूटर लगेंगे।
बाउंड्री ऊंची कर सुरक्षा व्यवस्था हो रही मजबूत : आवासीय स्कूल होने की वजह से इनमें आठ सौ के करीब छात्रएं रहती हैं। वहीं स्कूलों की बाउंड्री छोटी है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में बने इन स्कूलों में असुरक्षा का भय रहता है। लिहाजा, जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ को पंचायत निधि से आठों स्कूलों की बाउंड्री ऊंची करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उस पर कटीले तार का घेरा बनाया जाएगा। मोहनलालगंज स्कूल की दीवार ऊंची हो गई है। वहीं शेष सात विद्यालयों में भी काम के लिए रकम जल्द जारी होगी। विद्यालयों में सोलर लाइट व ग्राउंड में इंटर लॉकिंग का कार्य भी कराया जाएगा।
You may Like