Join Indian Army Recruitment Rally 2021 : सेना भर्ती कायार्लय की ओर से सेना भर्ती रैली की का आगाज आज यहां चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव में हुआ। राष्ट्र सेवा के लिए आयोजित इस रैली में विभिन्न जिलों से युवा प्रतिभागी पूरे जोश के साथ पहुंचे।
सेना भर्ती कायार्लय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन बांसवाड़ा, बाडमेर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर एवं नागौर जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
सेना भर्ती के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली के लिए पूर्व में पंजीकृत 3585 में से 1543 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सेना भर्ती के प्रोटोकॉल एवं निर्धारित मापदण्ड के अनुसार अभ्यर्थियों की दौड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया तथा दस्तावेजों की जांच की। रैली के दौरान हुई सभी गतिविधियों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई।
कई राज्यों में भर्ती रैली के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन:
उल्लेखनीय है भारतीय सेना, पंजाब, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों में भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। कई राज्यों में भर्ती रैली के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। सेना भर्ती रेली 2021 में भाग लेने के इच्छु अभ्यर्थी अभी भी इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।