बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए विज्ञापन शुक्रवार को जारी होगा। परिषद मुख्यालय की सख्ती पर गुरुवार देर शाम तक अधिकांश जिलों ने रिक्तियों की सूचना भेज दी है, सिर्फ दस जिलों से सूचना आनी शेष थी, उन्हें कड़ा पत्र भेजा गया है और जल्द खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। मुख्यालय का दावा है कि शुक्रवार सुबह तक खाली पदों का ब्योरा तैयार रहेगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन तय शुरू होने पर असमंजस है, संकेत है कि सोमवार से आवेदन लिए जाएं। परिषद के उप सचिव ने लिखा कि सूचना देने में देरी करने वालों की लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद तेजी आई। बाकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषदीय स्कूल शिक्षकों के अंतर जिला तबादले में शासन ने इस बार बड़ा बदलाव किया है, तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पुरुष शिक्षक व मात्र एक वर्ष की सेवा पूरी करने वाली महिला शिक्षिकाएं आवेदन की हकदार होंगी। दिव्यांग पुरुष व महिला शिक्षकों को सेवा अवधि से छूट दी गई है। मनचाहे जिले में जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का खुलासा शुक्रवार को होगा। तबादला सूची का प्रकाशन 15 मार्च 2020 को होगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |