एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 2021 का इंफोर्मेशन ब्राउशर पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आज (15 दिसंबर) से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। जेईई मेन परीक्षा 2021 का पहला सत्र 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 के बीच होगा। एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस बार जेईई मेन 2021 का आयोजन चार बार किया जाएगा। पहला सत्र 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 के बीच होगा। इसके बाद दूसरा सत्र मार्च, तीसरा अप्रैल और चौथा मई में होगा। ऐसा फैसला इसलिए किया गया है ताकि अलग अलग समय पर होने वालीं विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं जेईई मेन परीक्षा के आयोजन में बाधा पैदा न करें। इससे पहले यह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती रही है। Download JEE Main 2021 Information Brochure PDF : Download JEE Main 2021 Information Brochure PDF
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |