पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर परिसर में रविवार को ब्लॉक क्षेत्र कते रसोइयों ने बैठक की। इसमें रसोइयों ने उच्चाधिकारियों को चेतावनी दी कि दीपावली के पहले मानदेय नहीं मिलने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रसोइयां संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने कहा कि रसोइयां विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को पका भोजन दे रहे हैं। इसके बावजूद 8 महीने से सरकार मानदेय नहीं दे रही है। इसके चलते रसोइयों के परिवार वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बैठक में संगीता, गुलाबी, रेशमा खरवार, संध्या, दुर्गा, गीता, सुशीला, श्यामा देवी, मुन्नी, बुधना देवी आदि मौजूद रहीं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |