गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के कारण 2017 एवं 2019 द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के बैक पेपर की नौ से 18 फरवरी तक प्रस्तावित डीएलएड परीक्षा स्थगित कर हो गई है। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश के क्रम में यह परीक्षाएं स्थगित की गई है। चुनाव बाद नई समय सारिणी जारी होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी निर्देश में कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए विद्यालय पोलिंग बूथ होने के कारण व्यवहारिक कठिनाईयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |