CMAT Answer Key 2022 @cmat.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2022) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. NTA ने 09 अप्रैल, 2022 को परीक्षा आयोजित की थी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर विजिट कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. जारी की गई आंसर की प्रोविजनल है जिसपर उम्मीदवार आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं. सभी आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी.
CMAT Answer Key 2022: ऐसे दर्ज कर पाएंगे आपत्तियां
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर डिस्प्ले क्वेश्चन पेपर और आंसर की चैलेंज 2022 पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपत्ति दर्ज करने के लिए, उस प्रश्न संख्या का चयन करना होगा जिसे चुनौती देना चाहते हैं, वैकल्पिक उत्तर का चयन करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 5: फाइनल सबमिशन से पहले अपने सभी विवरणों को क्रॉसचेक करें.
स्टेप 6: ऑब्जेक्शन फाइनल सब्मिट करने के लिए फीस जमा करें.
छात्र यह ध्यान रखें कि जारी की गई आंसर की फाइनल नहीं है. ऑब्जेक्शन दर्ज करने की विंडो 21 अप्रैल 2022 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क भी लागू है. यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड करें जिसकी मदद से अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं.
आंसर की अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |