CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/फायर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरुष आवेदक CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.in पर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान CISF में कुल 1149 रिक्त पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2022 शाम 5 बजे है।
– भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
योग्यता
उम्मीदवारों ने साइंस स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास की हों।
उम्र सीमा
आवेदन की आखिरी तारीख को अभ्यर्थी को 18 से 23 साल के बीच होना चाहिए।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 21,700 से 69,100 रुपये सैलरी दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), ओएमआर / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) / डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के तहत लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |