CGBSE Class 10th, 12th Exam 2022 Time Table: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाओं 2022 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।
जो छात्र इस साल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12.15 बजे के बीच होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।
वहीं आपको बता दें, सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाती है। परीक्षा सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच होगी।
बता दें, बोर्ड देश में चल रहे कोरोनावायरस की स्थिति के आधार पर कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव कर सकता है।
Chhattisgarh CGBSE Class 10th, 12th exam 2022 time table: ऐसे चेक करें टाइमटेबल
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- “असाइनमेंट” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3- ” समय सारणी – हाईस्कूल , हायर सेकण्डरी , एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 ” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- टाइम टेबल आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |