केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन कांस्टेबल भर्ती 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो CSBC महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस साल, कुल 558 उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के अंतिम राउंड को मंजूरी मिली है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ महिला पुलिस सेल, बाघा को रिपोर्ट करना होगा।
परिणाम को चेक करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद यहां होम पेज पर दिए “Results: Final Result of Bihar Swabhiman Police Battalion Constable. (Advt. No. 01/2020)” लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर महिला सिपाही भर्ती का परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा। Bihar Police Lady Constable Result 2020