तकरीबन छह साल के लंबे इंतजार के बाद सहायक अभियंता पद की भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सोमवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। सामान्य चयन के 691 व विशेष चयन के तहत 20 पदों पर सहायक अभियंताओं की भर्ती की जाएगी। सामान्य चयन में एक पद अभियंता का भी शामिल है। इसे मिलाकर सामान्य चयन में पदों की संख्या 692 है। इसके पहले 2013 में सहायक अभियंता की भर्ती निकली थी। आयोग की वेबसाइट में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2020 है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि शासन के अनुरोध पर भविष्य में पद घट-बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Central and Mumbai Railways Apprentice Recruitment
अध्यक्ष ने पूरा किया वादा
’ प्रतियोगी छात्र सहायक अभियंता की भर्ती निकालने के लिए आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिले थे। अध्यक्ष ने उन्हें शीघ्र भर्ती निकालने का आश्वासन दिया था। वह वादा सोमवार को पूरा हो गया।
इसका रखें ध्यान
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2019 से शुरू कर दी गई है।
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी।
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2020 है।
विशेष चयन की रिक्तियां
- नगर विकास विभाग में सहायक अभियंता जल ‘बी’ श्रेणी जलकल अभियंता एससी/एसटी/ओबीसी के 18 पद।
- मंडी परिषद में विद्युत यांत्रिक में ओबीसी के दो पद।
- सामान्य चयन के 692, विशेष चयन के 20 पदों पर होगी भर्ती
- शुरू हो गई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
रिक्तियों का ब्योरा (सामान्य चयन)
- सिंचाई विभाग में सिविल के 171, यांत्रिक के 73 पद।
- लघु सिंचाई विभाग में कृषि के नौ, सिविल के चार, यांत्रिक के पांच पद।
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सिविल के 57 पद।
- लोक निर्माण विभाग में सिविल के 108, विद्युत/यांत्रिक के 46 पद।
- मंडी परिषद में सिविल में 31, विद्युत यांत्रिक के पांच पद।
- आवास व शहरी नियोजन में सिविल के 26, विद्युत यांत्रिक के 25 पद।
- नगर विकास विभाग में सिविल के 24 विद्युत/यांत्रिक के छह, जल ‘बी’ श्रेणी जलकल अभियंता के 19 पद।
- चिकित्सा विभाग में सिविल के चार पद।
- पंचायतीराज विभाग में अभियंता का एक पद।
- कृषि विभाग में समूह ‘ख’ अभियंत्रण शाखा के 12 पद।
- सिंचाई व कल संसाधन विभाग में भूमि संरक्षण अधिकारी/प्राविधिक अधिकारी के 31 पद।
- ऊर्जा विभाग में सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा के 21 पद।
- श्रम विभाग में सहायक निदेशक कारखाना के 13, सहायक निदेशक ब्वायलर के एक पद।