केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। सीबीएसई सीटीईटी यानी सीटेट के लिए आवेदन की समय-सीमा सोमवार, 25 अक्तूबर, 2021 को खत्म हो रही है। हालांकि, आवेदन शुल्क भुगतान के लिए 26 अक्तूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे तक का समय दिया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो रुचि रखते हैं और सीटीईटी 2021 के लिए आवेदन करने के योग्य हैं, उन्हें ctet.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 और 13 जनवरी, 2022 के मध्य आयोजित होने वाली है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |