RSMSSB APRO Admit Card 2022 @rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य में असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (APRO) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वह अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर मौजूद है.
RSMSSB APRO Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक को ओपन करें.
स्टेप 3: अब APRO एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सब्मिट करें.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर रख लें. परीक्षा में वैध एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के बगैर शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाना है. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर चेक कर पाएंगे. अन्य सभी जानकारियां उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |