Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स (Assam Rifles) द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन (Technical & Tradesman) के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 6 जून 2022 से शुरू की जाएगी. असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा.
भर्ती अभियान के द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन के कुल 1380 पदों को भरा जाएगा. जिसमें पुल और सड़क के लिए 17 पद, क्लर्क के 287 पद, धार्मिक शिक्षक के 9 पद, ऑपरेटर रेडियो और लाइन के 729 पद, रेडियो मैकेनिक के 72 पद, अस्रकार के 48 पद, प्रयोगशाला सहायक के 13 पद, नर्सिंग सहयोगी के 100 पद, पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक के 10 पद, अया (पैरा-मेडिकल) के 15 पद और धोबी के 80 पद शामिल हैं.
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है. कुछ पदों के लिए 10वीं पास तो कुछ के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए.
ये है चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
अधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख – 13 अप्रैल 2022.
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 6 जून 2022.
आवेदन करने की आखिरी तारीख – 20 जुलाई 2022.
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | UPTET 2022 Notification |