लखनऊ : लोहिया संस्थान की गुरुवार को गवर्निग बॉडी की बैठक हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को दोबारा संविदा पर रखने की मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही 80 पदों पर नए शिक्षकों की भर्ती पर मुहर लगाई गई है।
निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी समेत अन्य विभाग से शिक्षक सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी संविदा पर तैनाती की मंजूरी बैठक में प्रदान की गई। इसके अलावा एमबीबीएस छात्रों के मुफ्त इलाज के लिए केजीएमयू के पैटर्न का अध्ययन करने का निर्देश मिला। वहीं बीएससी नर्सिग कोर्स के संचालन के लिए पीजीआइ के नियमों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद दोबारा प्रस्ताव बनाकर गवर्निग बॉडी में रखा जाएगा। वहीं 80 स्थाई पदों पर शिक्षकों की भर्ती की भी अनुमति प्रदान की गई। इससे संस्थान में डॉक्टरों का संकट दूर होगा। वहीं बढ़ी एमबीबीएस सीटों के अनुसार एमसीआइ के मानक पूरे किए जा सकेंगे। ऐसे में संकाय सदस्यों की संख्या दो सौ पार हो जाएगी।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
sarkari result.com 2022 | Sarkari Exam 2022 | Govt Job Alerts | Sarkari Jobs 2022 |
Sarkari Result 2022 | rojgar result.com 2022 | New Job Alert 2022 | UPTET 2022 Notification |