प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक कालेजों में रिक्त पद भर नहीं पा रहे हैं। 10768 पदों की भर्ती का डेढ़ साल हो रहा है, अभी करीब 60 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। उप्र लोकसेवा आयोग घोषित 13 विषयों का सत्यापन मंगलवार को पूरा कर रहा है। इसके बाद शासन को चयनित सूची भेजी जाएगी। ऐसे में सिर्फ 40 प्रतिशत पदों पर ही नए सत्र में नियुक्तियां हो पाने के आसार हैं, क्योंकि अभिलेख सत्यापन में भी कुछ अभ्यर्थियों के बाहर हो जाने के संकेत हैं। यही नहीं कालेजों के लिए अहम विज्ञान, गणित जैसे विषयों में अधिकांश पद खाली रहने के ही आसार हैं।
उप्र लोकसेवा आयोग ने 15 विषयों में एलटी ग्रेड के 10768 पदों की भर्ती परीक्षा कराई थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 29 जुलाई 2018 को कराई गई, परीक्षा में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक हो गया। कुछ विषयों का रिजल्ट निकालने के बाद सत्यापन प्रक्रिया रोकी गई। हालांकि बाद में आयोग ने 13 विषयों के 7481 पदों का रिजल्ट जारी कर दिया। जिन विषयों के परिणाम घोषित हुए उनमें से कंप्यूटर, विज्ञान व गणित विषय में ही 3198 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने से खाली रह गए हैं। वहीं, सामाजिक विज्ञान व हंिदूी का परिणाम अब तक जारी नहीं हो सका है, इसमें ही 3287 पद अधर में हैं। यह परिणाम जांच रिपोर्ट आने पर जारी होंगे।